scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशवसुंधरा राजे की कार दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व मुख्यमंत्री को कोई चोट नहीं लगी

वसुंधरा राजे की कार दुर्घटनाग्रस्त, पूर्व मुख्यमंत्री को कोई चोट नहीं लगी

Text Size:

जयपुर, दो मार्च (भाषा) जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री की कार का एक दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन कार में सवार राजे को कोई चोट नहीं लगी। यह जानकारी पुलिस ने दी।

थानाधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि राजे की कार बियानी गर्ल्स कॉलेज के पास एक मोड़ पर दूसरी ओर से आ रही एक कार की टक्कर से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि इसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री की कार का एक दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन राजे को कोई चोट नहीं लगी और वे सुरक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि जिस कार से टक्कर हुई उसे एक युवती चला रही थी। उन्होंने बताया कि युवती ने राजे से माफी मांगी। उन्होंने बताया कि राजे ने युवती को ठीक से गाड़ी चलाने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि दोनों ओर से कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है।

भाषा कुंज अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments