scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशवैंकूवर जाने वाला एअर इंडिया का विमान दिल्ली लौटा

वैंकूवर जाने वाला एअर इंडिया का विमान दिल्ली लौटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) दिल्ली से वैंकूवर जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान सात घंटे से अधिक समय तक हवा में रहने के बाद बृहस्पतिवार शाम को परिचालन संबंधी समस्या के कारण दिल्ली लौट आई।

एअर इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि विमान दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। हालांकि कंपनी की ओर से ज्यादा कोई विशिष्ट जानकारी नहीं दी गयी।

बोइंग 777-200 एलआर विमान करीब सात घंटे से अधिक समय तक हवा में रहा।

उड़ानों पर निगरानी रखने वाली वेबसाइट फ्लाइरडार 24 डॉट कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विमान चीन के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के बाद दिल्ली लौट आया।

एअर इंडिया ने बयान में बताया, “19 मार्च को दिल्ली से वैंकूवर जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 185 परिचालन संबंधी समस्या के कारण और निर्धारित मानक प्रक्रियाओं के अनुरूप दिल्ली लौट आई। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए।”

एक सूत्र ने बताया कि विमान के परिचालन में प्रशासनिक समस्या हो सकती है, जिसके कारण दिल्ली लौटने का निर्णय लिया गया।

वापसी का कारण और विमान में सवार यात्रियों की संख्या जैसी अन्य जानकारियां अब तक प्राप्त नहीं हो सकी हैं।

इस बीच, एअर इंडिया ने यह भी बताया कि विमान शुक्रवार सुबह यात्रियों को लेकर वैंकूवर के लिए रवाना हो गया।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments