scorecardresearch
Friday, 27 November, 2026
होमदेशउत्तराखंड: पिथौरागढ़ का बगड़टोली गांव जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना पूरी करने वाला पहला गांव बना

उत्तराखंड: पिथौरागढ़ का बगड़टोली गांव जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना पूरी करने वाला पहला गांव बना

Text Size:

पिथौरागढ़, 27 नवंबर (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का राजस्व गांव बगड़टोली जनगणना-2027 के लिए स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने वाला जिले का पहला गांव बन गया है।

एक आधिकारिक बयान में राज्य सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि गांव ने 100 प्रतिशत स्व-गणना पूरी कर इतिहास रचा है और राष्ट्रीय अभियान के लिए एक मिसाल पेश की है।

पिथौरागढ़ के तहसीलदार विजय गोस्वामी ने कहा, ”गांव को जनगणना के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया था, लेकिन प्रगणक (एन्यूमेरेटर) कलावती धरियाल ने यह काम 10 दिन में पूरा कर लिया।”

उन्होंने बताया कि गांव के 18 परिवारों के कुल 77 लोगों ने जनगणना के लिंक का इस्तेमाल किया और आवश्यक जानकारी देने के लिए सभी 100 सवालों के जवाब भरे।

बगड़टोली के ग्राम प्रधान राहुल कुमार ने कहा कि प्रगणक कलावती धरियाल ने उन्हें साथ लेकर ग्रामीणों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया, जिसके बाद गांव के सभी लोगों ने जनगणना लिंक के जरिये यह प्रक्रिया पूरी की।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments