scorecardresearch
Tuesday, 17 September, 2024
होमदेशउत्तर प्रदेश : पारिवारिक विवाद में दो देवरों ने महिला की हत्या की

उत्तर प्रदेश : पारिवारिक विवाद में दो देवरों ने महिला की हत्या की

Text Size:

बलिया, 13 सितम्बर (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया में शुक्रवार को पारिवारिक विवाद में 45 वर्षीया एक महिला पर उसके दो देवरों ने हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि राजपूत नेवरी गांव में शुक्रवार को 45 वर्षीया एक महिला संध्या गुप्ता का उनके सगे देवर विजय गुप्ता व कृष्ण कुमार गुप्ता के साथ पारिवारिक विवाद हो गया, दोनों देवरों ने उनके सिर पर पत्थर मारकर उन्हें घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के परिजन से प्राप्त शिकायत के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। भाषा सं जफर जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments