scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश : सहपाठी के साथ भागने के आरोप में 10वीं कक्षा के छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

उत्तर प्रदेश : सहपाठी के साथ भागने के आरोप में 10वीं कक्षा के छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), 14 मार्च (भाषा) मुजफ्फरनगर के बरवाला गांव के 10वीं कक्षा के एक छात्र के खिलाफ नाबालिग सहपाठी के साथ भागने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि दोनों अलग-अलग जातियों के हैं। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में छात्र के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव में तनाव का माहौल है।

पुलिस ने बताया कि इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों की तलाश की जा रही है।

भाषा सुरभि अनूप

अनूप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments