scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश: मध्याह्न भोजन खाने के बाद बीमार पड़े 24 स्कूली छात्र

उत्तर प्रदेश: मध्याह्न भोजन खाने के बाद बीमार पड़े 24 स्कूली छात्र

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), 13 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के बीबीपुर गांव में एक स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद 24 छात्र बीमार पड़ गए।

बुनियादी शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने कहा कि स्कूल के छात्रों ने जो भोजन खाया था, उसमें छिपकली मिली है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में जांच का आदेश दे दिया गया है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे और छात्रों का हालचाल जाना। अग्रवाल ने बीबीपुर गांव को गोद लिया हुआ है।

छात्रों के अभिभावक भी वहां पहुंचे और कथित लापरवाही के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार, दो रसोइयों बबीता और सुखो व शिक्षा मित्र रणबीर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

भाषा

जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments