scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशरूस पर अमेरिका के प्रतिबंधों से वायु सेना पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा: वायु सेना उपप्रमुख

रूस पर अमेरिका के प्रतिबंधों से वायु सेना पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा: वायु सेना उपप्रमुख

Text Size:

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) वायु सेना उप प्रमुख एयर मार्शल संदीप सिंह ने बुधवार को कहा कि रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भारतीय वायु सेना पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा और भारत के दोनों देशों के साथ मजबूत संबंध हैं।

सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम जानते हैं कि (इस समय) भू-राजनीतिक स्थिति कठिन है… रूस के साथ हमारे संबंध बरकरार रहेंगे।’’

रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन के खिलाफ सैन्य हमला शुरू किया था। अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने इस हमले के बाद रूस पर कड़े आर्थिक एवं अन्य प्रतिबंध लगाए गए हैं।

भारतीय वायु सेना उप प्रमुख ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए तीन विमान रवाना हो गए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भारतीयों को बाहर निकालने के लिए हर रोज चार उड़ान संचालित कर सकते हैं।’’

वायु सेना उप प्रमुख ने कहा कि सभी भारतीयों को वापस लाए जाने तक निकासी अभियान दिन-रात जारी रहेगा।

भाषा सिम्मी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments