scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशमाता-पिता की डांट से परेशान युवक ने आत्महत्या की

माता-पिता की डांट से परेशान युवक ने आत्महत्या की

Text Size:

बीड, 11 मार्च (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में 21 वर्षीय एक युवक ने अपने माता-पिता द्वारा उसे घरेलू जिम्मेदारियों की उपेक्षा करने को लेकर डांटने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह घटना मंगलवार को आष्टी तहसील के सांगवी (पाटन) में घटी।

पुलिस ने बताया कि वीरज हरिदास भगत को घर के कामों में मदद न करने पर उसके माता-पिता ने डांटा था। इसके बाद वह अपने खेत में गया और एक आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह घटना तब सामने आई जब खेत में गई उसकी बहन ने उसे पेड़ से लटका हुआ देखा।

एक अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए धामनगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है और जांच जारी है।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments