scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशउप्र महिला आयोग ने राज्य में गायक बादशाह के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

उप्र महिला आयोग ने राज्य में गायक बादशाह के कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की

Text Size:

लखनऊ, 12 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि रैपर-गायक बादशाह के हरियाणवी गाने “टटीरी” को लेकर हुए विवाद के मद्देनजर प्रदेश में उनके कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी जाए।

यादव ने मुख्यमंत्री से राज्य के सभी जिलाधिकारियों को उत्तर प्रदेश में गायक के किसी भी प्रस्तावित शो या कार्यक्रम को अनुमति नहीं देने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

बृहस्पतिवार को भेजे गए पत्र में आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा कि गाने में कथित तौर पर महिलाओं और नाबालिगों के बारे में आपत्तिजनक संदर्भ हैं और उन्हें अनुचित तरीके से चित्रित किया गया है।

इसमें यह भी आरोप लगाया गया कि स्कूली छात्राओं को वर्दी पहने हुए दिखाया गया था, उन्हें अनुचित तरीके से चित्रित किया गया था और एक स्कूल को अपमानजनक भाषा का उपयोग करने के लिए संदर्भित किया गया था।

पत्र में कहा गया है कि गायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 3, 4 और 296 (अश्लील हरकतें और गाने) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनके खिलाफ एक लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) भी जारी किया गया है।

महिलाओं को ‘‘नारायणी’’ का दर्जा देने वाले सांस्कृतिक मूल्यों का हवाला देते हुए, यादव ने कहा कि ऐसे आपत्तिजनक सामग्री प्रस्तुत करने वाले कलाकारों के कार्यक्रमों को अनुमति देने से समाज में गलत संदेश जा सकता है और सांस्कृतिक संवेदनाएं आहत हो सकती हैं।

भाषा अभिनव जफर शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments