scorecardresearch
Tuesday, 18 August, 2026
होमदेशयूपी: ज़मीन बेचने से इनकार करने पर पति-ससुराल वालों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाले बिजली के तार

यूपी: ज़मीन बेचने से इनकार करने पर पति-ससुराल वालों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डाले बिजली के तार

माता-पिता से मिली ज़मीन को बेचने से मना करने पर महिला के शरीर के छह हिस्सों पर बिजली के झटके से जलने के निशान मिले, महिला ने कहा था कि ज़मीन ‘बच्चों के भविष्य’ के लिए है.

Text Size:

नई दिल्ली: अपने माता-पिता से विरासत में मिली एक बीघा ज़मीन बेचने से इनकार करने पर उत्तर प्रदेश में एक महिला की मौत हो गई है. पुलिस के अनुसार, पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर महिला के हाथ बांध दिए और उनके प्राइवेट पार्ट में बिजली का तार डाल दिया.

पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान नसीरीन के रूप में हुई है. उनके शरीर के छह हिस्सों पर बिजली के झटके से जलने के निशान मिले थे. इनमें प्राइवेट पार्ट भी शामिल हैं.

इसरार और नसीरीन की शादी 2013 में हुई थी और उनके पांच बच्चे हैं. पिछले कुछ महीनों से इसरार और उसके परिवार वाले कथित तौर पर नसीरीन पर उनकी ज़मीन बेचने का दबाव बना रहे थे. माता-पिता की मौत के बाद उन्हें शरबा इलाके में एक बीघा ज़मीन विरासत में मिली थी. यह उनके पास अकेली ज़मीन थी.

बिलासपुर की डीएसपी हर्षिता सिंह ने दिप्रिंट को बताया कि टांडा हुरमत नगर में महिला की मौत के बाद बिलासपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस ने इसरार समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन सभी पर हत्या, पति या ससुराल वालों द्वारा महिला के साथ शारीरिक या मानसिक क्रूरता, आपराधिक साजिश और साझा इरादे से जुड़े कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दिप्रिंट को मिली एफआईआर की प्रति में लिखा है, “नसीरीन की मां की मौत के बाद इसरार, ससुर हनीफ, ननद बब्बो, देवर नूर आलम, ननद रफत, देवर इस्तेकार और उसकी भतीजी इशाक अक्सर उनके नाम पर दर्ज ज़मीन बेचने और पैसा उन्हें देने के लिए दबाव बनाते थे.”

नसीरीन की मौसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने आरोप लगाया कि ज़मीन बेचने से इनकार करने पर आरोपियों ने कई बार नसीरीन को घर से बाहर निकाल दिया था. उन्होंने कहा कि नसीरीन की दो बहनें थीं और उनके पिता ने ज़मीन तीनों बहनों के बीच बराबर बांट दी थी.

मौसी ने यह भी कहा कि नसीरीन ने ज़मीन बेचने से बार-बार इनकार किया, क्योंकि “यह उनके बच्चों के भविष्य के लिए थी.”

एफआईआर में लिखा है, “इस बात को लेकर ससुराल वाले रोज़ाना परेशान किया करते थे, गालियां देते थे और यहां तक कि घर से बाहर भी निकाल देते थे.”

मौसी ने यह भी आरोप लगाया कि लगातार हो रही प्रताड़ना के बाद उन्होंने और गांव के कुछ बुजुर्गों ने इसरार को सुझाव दिया था कि वह अपने ससुराल वालों के घर से दूर अपना घर बना ले या कहीं अलग किराए का घर ले ले, ताकि नसीरीन की “सुरक्षा सुनिश्चित” हो सके.

इस सुझाव के बाद इसरार ने कथित तौर पर नसीरीन को बताया था कि वह और उनके पांचों बच्चे टांडा हुरमत नगर इलाके में किराए के घर में रहने के लिए जाएंगे.

(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)


यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस: CBI ने MP के पूर्व डिस्ट्रिक्ट जज और बेटे पर ‘क्रूरता और उकसाने’ का आरोप लगाया


 

share & View comments