सहारनपुर (उप्र), 24 अगस्त (भाषा) सहारनपुर जिले के बडगांव क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आ जाने से एक महिला की मौत हो गयी।
अपर पुलिस अधीक्षक (देहात क्षेत्र) सागर जैन ने बृहस्पतिवार को बताया कि बडगांव थाना क्षेत्र के बेलडा बुजुर्ग गांव निवासी राजकुमार की पत्नी सावित्री (50) अपने भतीजे दीपक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बुधवार देर शाम शहर से अपने गांव लौट रही थी। रास्ते में बडगांव—नन्हेडा मार्ग पर सिनोनी चौराहे पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।
उन्होंने बताया कि ट्रक के पहिये तले कुचल जाने से सावित्री की मौत हो गई जबकि उसका भतीजा बाल बाल बच गया।
जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
भाषा सं सलीम मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
