scorecardresearch
Saturday, 7 February, 2026
होमदेशउप्र : विचाराधीन कैदी की चिकित्सालय में मौत

उप्र : विचाराधीन कैदी की चिकित्सालय में मौत

Text Size:

प्रतापगढ़ (उप्र), छह फरवरी (भाषा) जिला कारागार में पिता की गैर इरादतन हत्या के आरोप में निरुद्ध विचारधीन कैदी की शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिला कारागार अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि पिता कि गैर इरादतन हत्या मामले में अंतू थाना क्षेत्र के शुक्लपुर निवासी विनोद कुमार शुक्ला (42) अक्टूबर 2023 से कैद था।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत पर उसे कारागार के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया और बेहर इलाज के लिए एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

उन्होंने बताया कि जेल वार्डर विकास यादव द्वारा कारागार के मुख्य गेट से फोन पर बंदी विनोद कुमार शुक्ल के मृत्यु होने की सूचना दी गई।

मृतक कैदी के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments