सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), 24 जुलाई (भाषा) सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में रविवार को टीला ढहने से मिट्टी में दबकर एक खनन वाहन ऑपरेटर और उसके साथी की मृत्यु हो गई।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में रोज की तरह मशीन से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी तभी अचानक एक टीला मशीन पर भरभरा कर गिर गया और मशीन ऑपरेटर सत्येंद्र (34) और खलासी रवि शंकर यादव (22) मिट्टी में दब गए।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी तथा अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया। देर शाम तक मिट्टी हटाने के बाद दोनों शव बाहर निकाले गये। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
भाषा सं सलीम शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
