scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशउप्र : हरदोई में तालाब में डूबने से दो लड़कियों की मौत

उप्र : हरदोई में तालाब में डूबने से दो लड़कियों की मौत

Text Size:

हरदोई (उप्र), 21 फरवरी (भाषा) हरदोई के पिहानी थाना क्षेत्र के रामपुर दहेलिया गांव में तीन नाबालिग लड़कियां तालाब में डूबी गईं, जिनमें से दो की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर को तीनों लड़कियां सिंघाड़ा इकट्ठा करने के लिए तालाब में घुसी थीं। जब वे डूबने लगीं तो एक को ग्रामीणों ने बचा लिया, जबकि दो अन्य को बचा नहीं सके।

पुलिस के अनुसार, गहन तलाशी अभियान के बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) ने कमलेश की बेटियों – प्रियंका (12) और आरुषि (13) के शव बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एक अन्य लड़की जान्हवी (14) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों लड़कियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

भाषा सं जफर शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments