scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशउप्र: दरोगा पर शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज

उप्र: दरोगा पर शादी का झूठा वादा कर यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज

Text Size:

बलिया (उप्र), 22 फरवरी (भाषा) बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में वन विभाग के एक दरोगा के विरुद्ध एक महिला को शादी का झांसा देकर उससे यौन संबंध बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उभांव थाने में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 33 वर्षीय एक महिला की शिकायत के आधार पर वन विभाग के दरोगा उग्रसेन कुमार जायसवाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) और 351(3) (आपराधिक धमकी) के तहत शनिवार को मामला दर्ज किया गया।

युवती ने आरोप लगाया है कि उग्रसेन ने शादी करने का ‘‘वादा कर उससे तकरीबन छह माह तक बलात्कार किया और अब वह विवाह करने से इंकार कर रहा है’’ तथा उसने उसे इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. सलीम सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments