scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशउप्र : संभल की शाही जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज हुई

उप्र : संभल की शाही जामा मस्जिद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज हुई

Text Size:

संभल, 20 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के संभल जिले में शाही जामा मस्जिद में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुमे की नमाज संपन्न हुई और यहां पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कुलदीप सिंह ने बताया कि आज संभल की शाही जामा मस्जिद सहित कई मस्जिदों में अलविदा की नमाज कुशल पूर्वक संपन्न हो गई। सभी थाना प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस की व्यवस्था की गई और इसके साथ ही अब शनिवार की ईद के लिए भी पुलिस का व्यापक बंदोबस्त किया गया।

वहीं, मोहम्मद इरफान ने कहा कि आज उन्होंने अलविदा की नमाज पढ़ी और कल ईद का त्योहार मनाएंगे। नमाजी अख्तर हुसैन ने बताया कि शनिवार को ईद है, जिसके चलते आज उन्होंने शाही जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज पढ़ी है और देश में अमन चैन कायम हो इसके लिए दुआ की है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments