scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशउप्र : झांसी में पारिवारिक कलह के चलते व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या

उप्र : झांसी में पारिवारिक कलह के चलते व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या

Text Size:

झांसी, चार अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक व्यक्ति ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला पर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी

थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम आतेपई निवासी नेपाल सिंह का आज दोपहर करीब तीन बजे अपनी पत्नी शीलावती (50) से कुछ घरेलू विवाद हो गया था। इसी दौरान किसी बात पर उत्तेजित होकर उसने कुल्हाड़ी से प्रहार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

राठौर ने बताया कि मृतका के पुत्र सौरभ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर नेपाल सिंह की तलाश की जा रही है। परिजनों के अनुसार नशे की आदत को लेकर नेपाल सिंह का अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा होता था। फिलहाल पुलिस के अनुसार हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments