scorecardresearch
Saturday, 24 October, 2026
होमदेशउप्र: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला के खिलाफ याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह बाद

उप्र: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला के खिलाफ याचिका पर सुनवाई दो सप्ताह बाद

Text Size:

प्रयागराज, 24 अक्टूबर (भाषा) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला की राज्यसभा सदस्यता को चुनौती देने वाली एक रिट याचिका पर शनिवार को दो सप्ताह बाद सुनवाई करने का आदेश दिया।

याचिका में आरोप लगाया गया कि शुक्ला की जन्मतिथि विभिन्न आधिकारिक दस्तावेजों और चुनावी हलफनामे में अलग-अलग दर्ज है।

न्यायमूर्ति राजीव गुप्ता और न्यायमूर्ति देवेंद्र सिंह की पीठ ने यह आदेश जारी किया।

अलीगढ़ निवासी प्रदीप सिंह की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया कि शुक्ला ने विभिन्न सरकारी दस्तावेजों और चुनावी हलफनामे में अपनी जन्मतिथि के संबंध में गलत जानकारी दी है।

याचिकाकर्ता ने शुक्ला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से मामले की जांच कराने का अनुरोध किया।

याचिका में राजीव शुक्ला के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, भारत निर्वाचन आयोग, केंद्र सरकार, राज्यसभा सचिवालय, उत्तर प्रदेश सरकार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अन्य को पक्षकार बनाया गया है।

याचिका के अनुसार, सिंह ने पहले यह मामला निर्वाचन आयोग, राज्यसभा सचिवालय और लोकपाल के समक्ष उठाया था हालांकि कोई ठोस जवाब नहीं मिलने के बाद उन्होंने उच्च न्यायालय का रुख किया।

भाषा सं राजेंद्र जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments