scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशउप्र : मैनपुरी में दो बेटियों की गोली मारकर हत्या के दोषी पिता को आजीवन कारावास की सजा

उप्र : मैनपुरी में दो बेटियों की गोली मारकर हत्या के दोषी पिता को आजीवन कारावास की सजा

Text Size:

मैनपुरी, 10 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की एक अदालत ने एक व्यक्ति को अपनी दो बेटियों की हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई और उस पर अर्थदंड भी लगाया। एक शासकीय अधिवक्‍ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शासकीय अधिवक्‍ता संजीव चौहान ने आज ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि जिले की त्वरित अदालत के न्यायाधीश विष्णु कुमार मिश्रा की अदालत ने बृहस्पतिवार को मैनपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में अपनी दो बेटियों की हत्या करने के मामले में दोषी शिवदेश शर्मा (55) को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

उन्होंने यह भी बताया कि अदालत ने आरोपी पर 27,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

चौहान ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामलीला मैदान निवासी शिवदेश शर्मा पेशे से एक राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी दो बेटियां नेहा (20) और अनामिका (18) थी जबकि एक बेटा भी है। वह उसी मोहल्ले के पवन शर्मा के घर का निर्माण कार्य कर रहा था।

भाषा

सं, आनन्द रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments