गाजियाबाद (उप्र), आठ मार्च (भाषा) मुरादनगर के अग्रसेन विहार में बुधवार को एक घर के बाथरूम में लगे गीजर से गैस रिसाव हो गया, जिसकी चपेट में आकर पति पत्नी की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि होली खेलने के बाद दीपक (40) और उनकी पत्नी शिल्पी (36) अपने घर की दूसरी मंजिल पर नहाने के लिए बाथरूम में गए थे।
उन्होंने बताया कि दंपति ने गीजर शुरू किया लेकिन इस दौरान उन्होंने गैस के रिसाव पर ध्यान नहीं दिया और बेहोश हो गए। माता-पिता के नहीं लौटने पर बच्चों ने बाथरूम का दरवाजा खोला तो दोनों बेहोश मिले।
दंपति को तुरंत गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मुरादाबाद के थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
भाषा सं जफर शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
