सीतापुर (उप्र), तीन जुलाई (भाषा) जिले के कमलापुर इलाके में सोमवार को एक कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक एन.पी. सिंह ने बताया कि यह घटना तब हुई जब लखनऊ से सीतापुर जा रही एक कार का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर से टकराकर लगभग 70 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान संदीप वर्मा (52) और मनीष वर्मा (40) के रूप में हुई है।
सिंह ने बताया कि दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है।
भाषा सं जफर शफीक
शफीक
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
