बलिया (उप्र), नौ मार्च (भाषा) बलिया जिले के चितबड़ागांव कस्बे में चार मार्च से लापता 32 वर्षीय एक युवक का शव बृहस्पतिवार को एक कुएं से बरामद किया गया।
पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने यहां बताया कि चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के चितबड़ागांव कस्बे में स्थित ब्राह्मी बाबा के मंदिर के निकट एक कुएं में अखिलेश ठाकुर नामक युवक का शव पाया गया। वह गत चार मार्च से लापता था।
उन्होंने बताया कि परिजनों ने पिछली छह मार्च को थाने में उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भाषा सं सलीम मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
