scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशउप्र : निघासन में रेलवे पटरी के पास एक तेंदुए ने 14 वर्षीय लड़के को मार डाला

उप्र : निघासन में रेलवे पटरी के पास एक तेंदुए ने 14 वर्षीय लड़के को मार डाला

Text Size:

लखीमपुर खीरी (उप्र) तीन मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा बफर जोन के उत्तरी निघासन रेंज में एक रेलवे पटरी के पास एक तेंदुए ने 14 वर्षीय लड़के को मार डाला। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया थाना क्षेत्र के जसनगर गांव निवासी राज कमल (14) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दुधवा बफर जोन की उपनिदेशक कीर्ति चौधरी ने कहा कि लड़का सोमवार रात रेलवे ट्रैक के पास टहल रहा था, तभी तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे मार डाला ।

उन्होंने कहा कि आगे की कार्यवाही जारी है और मानदंडों के अनुसार मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

भाषा सं जफर मनीषा रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments