scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र में बेमौसम बारिश के कारण 2.05 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें बर्बाद

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश के कारण 2.05 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलें बर्बाद

Text Size:

मुंबई, सात अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण 2.05 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मार्च से लेकर अप्रैल की शुरुआत तक 29 जिलों से भारी नुकसान की खबरें मिली हैं।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार, मार्च के दूसरे पखवाड़े में 1.22 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को क्षति पहुंची है, जबकि अप्रैल की शुरुआत में 82,704 हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों को नुकसान पहुंचा है।

अधिकारियों ने बताया कि नासिक, अहिल्यानगर, जलगांव और धुले में व्यापक नुकसान की खबर है, जबकि छत्रपति संभाजीनगर और बुलढाणा में भी भारी नुकसान दर्ज किया गया है।

पुणे, सोलापुर, सांगली और जालना जिलों के कुछ हिस्सों के साथ-साथ विदर्भ, कोंकण और मराठवाड़ा क्षेत्र भी प्रभावित हुए हैं।

गेहूं, मक्का और ज्वार जैसे अनाज, दाल और प्याज समेत अन्य फसलें प्रभावित हुई। इसके अलावा केला, आम, अंगूर, अनार, तरबूज, खरबूज, खट्टे फल और सब्जियां उगाने वाले किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि ये आंकड़े प्रारंभिक आकलन पर आधारित हैं और जिला स्तर पर फसलों को हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद राज्य सरकार राहत उपायों और मुआवजे के बारे में निर्णय लेगी।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments