scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशमुंबई में बेमौसम बारिश

मुंबई में बेमौसम बारिश

Text Size:

मुंबई, 13 अप्रैल (भाषा) मुंबई के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार तड़के आंधी के साथ बेमौसम बारिश हुई। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि द्वीप शहर और पूर्वी उपनगरों में देर रात एक बजे से दो बजे के बीच हल्की बारिश हुई, जबकि पश्चिमी उपनगरों में बिजली चमकी और गरज के साथ भारी बारिश हुई।

एक अधिकारी के अनुसार, मालवानी दमकल केंद्र और गोरेगांव में 21-21 मिलीमीटर, बोरीवली दमकल केंद्र में 19 मिलीमीटर, एचबीटी ट्रॉमा केयर हॉस्पिटल (जोगेश्वरी) में 17 मिलीमीटर, मरोल दमकल केंद्र में 14 मिलीमीटर और कांदिवली दमकल केंद्र में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। कुछ निचले इलाकों में थोड़ी देर भारी बारिश होने के कारण पानी भर गया।

नगर निकाय ने बतया कि शहर और उपनगरों में कहीं भी बड़ी मात्रा में जलभराव की शिकायत नहीं मिली है।

कुछ नागरिकों ने बताया कि गरज के साथ आंधी आने और तेज हवाएं चलने से मुंबई के मरोल जैसे कुछ इलाकों में पेड़ गिर गए और कुछ घरों की टिन की छतें उड़ गईं।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के मुताबिक, बारिश के कारण किसी के घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है।

लोकल ट्रेन और बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) की बसों समेत सभी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं शहर और उपनगरों में सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं।

भाषा सिम्मी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments