scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशकेंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भाजपा में शामिल नहीं हुए: सूत्र

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह भाजपा में शामिल नहीं हुए: सूत्र

Text Size:

हैदराबाद, चार जुलाई (भाषा) भारतीय जनता पार्टी के सूत्रों ने जद(यू) नेता और केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है।

सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद हवाई अड्डे पर केंद्रीय इस्पात मंत्री और राजग के सहयोगी के तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिंह का स्वागत किया।

वह अपने मंत्रालय की संसदीय समिति की बैठक में भाग लेने के लिए हैदराबाद आए थे।

पार्टी के कोटे से मंत्री होने के बावजूद जद (यू) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें राज्यसभा का टिकट देने से इनकार किए जाने के बाद उनके अगले कदम के बारे में अटकलें लगाई जा रही थीं।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments