scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशकेंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने का आधार तैयार करेगा : सम्राट चौधरी

केंद्रीय बजट ‘विकसित भारत’ के विजन को साकार करने का आधार तैयार करेगा : सम्राट चौधरी

Text Size:

पटना, एक फरवरी (भाषा) बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करेगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इससे पहले दिन में संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। यह उनके द्वारा प्रस्तुत किया गया लगातार नौवां बजट है।

चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, “केंद्रीय बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत के तहत भारत की समृद्धि की यात्रा में जनभागीदारी को सुदृढ़ करेगा।”

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वाराणसी और सिलीगुड़ी के बीच उच्च-गति रेल कॉरिडोर के निर्माण का प्रस्ताव किया गया है, जो बिहार से होकर गुजरेगा और इससे राज्य को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि वाराणसी-पटना अंतर्देशीय जलमार्ग के विकास और उसके साथ रखरखाव फैक्टरी की स्थापना के प्रस्ताव से भी बिहार को सीधा लाभ मिलेगा, जिसके लिए भूमि पहले ही उपलब्ध करा दी गई है।

चौधरी ने कहा, “इसके अलावा, सभी जिला मुख्यालय अस्पतालों में मेडिकल ट्रॉमा सेंटर और आईसीयू बनाए जाएंगे, तथा तीन नए आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे।”

इधर, पूर्व मंत्री एवं झंझारपुर से विधायक नीतीश मिश्रा ने केंद्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला दूरदर्शी रोडमैप बताया।

भाषा कैलाश

नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments