scorecardresearch
Sunday, 15 March, 2026
होमदेशनौकरी गंवाने से दुखी व्यक्ति ने की आत्महत्या

नौकरी गंवाने से दुखी व्यक्ति ने की आत्महत्या

Text Size:

बरुईपुर (पश्चिम बंगाल), तीन जुलाई (भाषा) पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में रविवार तड़के 37 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को गोली मार कर जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना नरेंद्रपुर थाना क्षेत्र के दक्षिण लस्करपुर की है। भोला दास ने कुछ महीने पहले अपनी नौकरी गंवा दी थी और तब से वह अवसाद में थे। पुलिस ने कहा कि वह नियमित रूप से शराब भी पीते थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भोला दास शादीशुदा थे और उनकी आठ साल की एक बेटी है। उन्होंने बताया कि तड़के करीब तीन बजे दास ने जांघ पर गोली मार ली और काफी खून बहने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या बंदूक गलती से चल गई।

उन्होंने बताया कि घर के जिस कमरे से शव मिला वहां से बंदूक, एक खाली कारतूस भी बरामद किया गया है।

भाषा आशीष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments