scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशओडिशा की जेल से विचाराधीन कैदी फरार

ओडिशा की जेल से विचाराधीन कैदी फरार

Text Size:

भवानीपटना (ओडिशा), 22 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के कालाहांडी जिला जेल से एक विचाराधीन कैदी 20 फुट ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कैदी की पहचान भवानीपटना सदर थाना क्षेत्र के थेमरा गांव निवासी जगन्नाथ सबर के रूप में हुई है, जो पिछले दो महीनों से भवानीपटना जेल में कैद था। उस पर चोरी के तीन मामलों में आरोप है।

जेल अधीक्षक सरोज कुमार बिस्वाल ने बताया कि मंगलवार रात कैदी के जेल से भागने की घटना की जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और फरार कैदी की तलाश जारी है।

यह जेल भवानीपटना शहर के बीचों-बीच एक व्यस्त इलाके में स्थित है और इसका निर्माण 1935 में हुआ था। जेल के चारों ओर रिहायशी इलाके हैं और इसके सामने से राष्ट्रीय राजमार्ग-26 गुजरता है।

अधिकारियों के अनुसार, कैदियों की निगरानी के लिए जेल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं।

पिछले वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान दो-तीन अक्टूबर की रात दो विचाराधीन कैदी, जो बिहार के रहने वाले थे, इसी जेल से फरार हो गए थे। हालांकि बाद में उन्हें अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया गया था।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में राज्य की विभिन्न जेलों से कुल 33 विचाराधीन कैदी और 11 दोषी कैदी फरार हो चुके हैं, जिनमें से करीब 15 अभी भी फरार हैं।

भाषा राखी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments