scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशबिहार में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत हरित आवरण बढ़कर 15.5 प्रतिशत से अधिक हुआ

बिहार में जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत हरित आवरण बढ़कर 15.5 प्रतिशत से अधिक हुआ

Text Size:

पटना, 13 मार्च (भाषा) बिहार में करीब सात वर्ष पहले शुरू किए गए ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उल्लेखनीय बदलाव देखने को मिला है। अभियान के तहत राज्य में अब तक 21 करोड़ 24 लाख 97 हजार 366 पौधे लगाए जा चुके हैं, जिससे राज्य का हरित आवरण बढ़कर 15.5 प्रतिशत से अधिक हो गया है। ग्रामीण विकास विभाग ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विकास विभाग ने वर्ष 2019 में ‘जल-जीवन-हरियाली’ अभियान शुरू किया था, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण के माध्यम से हरित क्षेत्र का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के अनुसार, पिछले सात वर्षों में राज्यमें किए गए व्यापक पौधरोपण के कारण हरित क्षेत्र का दायरा तेजी से बढ़ा है और यह अब 15.5 प्रतिशत तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2028 तक राज्य का हरित आवरण बढ़ाकर 17 प्रतिशत करना है।

भाषा कैलाश जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments