scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशउद्धव को किसी संभावित समझौते के लिए भाजपा से बात करनी चाहिए: केसरकर

उद्धव को किसी संभावित समझौते के लिए भाजपा से बात करनी चाहिए: केसरकर

Text Size:

मुंबई, सात जुलाई (भाषा) शिवसेना के बागी खेमे के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र में बागी शिवसेना विधायक भाजपा के साथ मिल गये हैं और यदि सुलह की कोई संभावना है तो पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भाजपा से बात करनी चाहिए।

केसरकर ने शिवसेना सांसद संजय राउत का नाम लिये बगैर उन पर निशाना भी साधा और कहा कि ठाकरे को पार्टी में विद्रोह के लिए जिम्मेदार लोगों को ‘थोड़ा अलग’ रखना चाहिए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम और भाजपा साथ आ गये हैं। इसलिए अब एक नया परिवार है। यदि हमें पुराने परिवार में जाना हुआ तो हम अकेले नहीं हैं। भाजपा हमारे साथ है। जब भी वह (ठाकरे) हमें बुलाते हैं तो उन्हें भाजपा से भी बात करनी होगी।’’

भाषा वैभव राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments