scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशएआईसीसी के प्रतिनिधि के रूप में टाइटलर का निर्वाचन सिखों के प्रति कांग्रेस की नापसंदगी को दर्शाता है: आप

एआईसीसी के प्रतिनिधि के रूप में टाइटलर का निर्वाचन सिखों के प्रति कांग्रेस की नापसंदगी को दर्शाता है: आप

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को जगदीश टाइटलर को एआईसीसी का प्रतिनिधि चुनने जाने पर कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि यह कदम दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी के डीएनए में ‘सिखों के प्रति घोर नापसंदगी’ है।

पार्टी ने आरोप लगाया कि टाइटलर वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगे में शामिल थे। आप ने यह भी मांग की कि कांग्रेस उन्हें पार्टी में पदोन्नति का इनाम देने के बजाय उन्हें न्याय की जद में लाने के लिए कदम उठाए।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रतिनिधियों की सूची में टाइटलर का नाम शामिल करने को अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने ‘घृणित और तुच्छ’ बताया और सूची से उनके नाम को ‘तत्काल प्रभाव’ से हटाने की मांग की।

दिल्ली कांग्रेस द्वारा जारी एआईसीसी के निर्वाचित सदस्यों की सूची में टाइटलर का नाम शामिल होने के बाद आप की यह प्रतिक्रिया सामने आई।

आप के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘जगदीश टाइटलर को एक और प्रोन्नति देने के साथ कांग्रेस का सिखों के लिए साफ संदेश है कि वह सिखों के प्रति असंवेदनशीलता प्रदर्शित करेगी। जैसा कि मैंने पहले कहा था, कांग्रेस के डीएनए में सिखों के लिए घोर नापसंदगी है।’’

भाषा संतोष अविनाश

अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments