scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशतैयब मेहता, एस. एच. रजा की दुर्लभ कृतियां अष्टगुरु की नीलामी में लगेंगी

तैयब मेहता, एस. एच. रजा की दुर्लभ कृतियां अष्टगुरु की नीलामी में लगेंगी

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 जून (भाषा) एस. एच. रजा, तैयब मेहता, एम. एफ. हुसैन और कृष्ण खन्ना समेत प्रख्यात भारतीय आधुनिकतावादियों की दुर्लभ कलाकृतियां बृहस्पतिवार से शुरू हो रही ‘अष्टगुरु’ की मॉडर्न इंडियन आर्ट ‘कलेक्टर्स च्वाइस’ नीलामी में लगेंगी।

अष्टगुरु की ओर से बताया गया कि 164 कलाकृतियों के संग्रह को प्रदर्शित करने वाली दो दिवसीय नीलामी में बोलीदाताओं के सामने कुछ बेहतरीन भारतीय आधुनिकतावादियों जैसे निकोलस रोरिक, रवींद्रनाथ टैगोर, अमृता शेर-गिल, एम वी धुरंधर, एफ. एन. सूजा, जैमिनी रॉय, अकबर पदमसी, नंदलाल बोस, अर्पिता सिंह और बिकाश भट्टाचार्य आदि की उत्कृष्ट कृतियां पेश की जाएंगी।

अष्टगुरु नीलामी घर के उपाध्यक्ष (ग्राहक संबंध) सनी चंद्रमणि ने कहा, ”हमारा ‘कलेक्टर्स चॉइस’ संस्करण सबसे प्रत्याशित नीलामियों में से एक के रूप में उभरा है। इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।”

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments