scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशकार-बाइक की टक्कर में दोपहिया सवार दो युवकों की मौत, दो अन्य घायल

कार-बाइक की टक्कर में दोपहिया सवार दो युवकों की मौत, दो अन्य घायल

Text Size:

बागपत (उत्तर प्रदेश), आठ फरवरी (भाषा) जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी में चौहल्दा नहर के पास बुधवार को कार तथा बाइक की टक्कर में दोपहिया सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया।

बागपत के थाना प्रभारी संजय कुमार के अनुसार, हादसे में मारे गये युवकों की पहचान कोर्ट रोड के रहने वाले जीशान (20) और इस्लामनगर के रहने वाले इरशाद (19) के रूप में हुई है। वहीं दुर्घटना में घायल दो युवकों को अग्रवाल मंडी टटीरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि बुधवार की दोपहर चारों युवक एक ही बाइक पर चौहल्दा नहर के पास स्थित जिम जा रहे थे। रास्ते में मेरठ-बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौहल्दा नहर के पास मेरठ की तरफ से आ रही कार ने उनकी दुपहिया को टक्कर मार दी।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

भाषा सं राजेंद्र अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments