scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशपंजाब के कपूरथला में ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

पंजाब के कपूरथला में ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

Text Size:

कपूरथला, तीन जुलाई (भाषा) पंजाब के कपूरथला में रेल कोच फैक्टरी के पास एक ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की सोमवार को मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब ये लोग सड़क किनारे खड़े थे और कपूरथला जाने के लिए ऑटो-रिक्शा का इंतजार कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान देविंदर कौर (57) और रमनदीप कौर (26) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

भाषा नोमान सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments