scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशजम्मू-कश्मीर के रामबन में चालक से पैसे लेने के आरोप में दो यातायात पुलिसकर्मी निलंबित

जम्मू-कश्मीर के रामबन में चालक से पैसे लेने के आरोप में दो यातायात पुलिसकर्मी निलंबित

Text Size:

जम्मू, 10 अप्रैल (भाषा) जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक सहायक उप-निरीक्षक सहित दो यातायात पुलिसकर्मियों को “गैर-पेशेवर आचरण” के लिए निलंबित कर दिया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि त्रिशोल मोड़ पर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक चालक से कथित तौर पर पैसे लेते पकड़े जाने के बाद एएसआई बिनी कुमार और कांस्टेबल मोहम्मद लतीफ के खिलाफ कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर एक वीडियो है, जिसमें रामबन बाजार से त्रिशोल मोड़ तक तैनात यातायात पुलिसकर्मी को एक चालक से कथित रूप से पैसे लेते हुए देखा जा सकता है।

पुलिस ने कहा कि घटना को गंभीरता से लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

भाषा जितेंद्र जितेंद्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments