scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

Text Size:

श्रीनगर, 27 जून (भाषा) जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो अज्ञात आतंकवादी मारे गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जिले के त्रुबजी इलाके में नौपुरा-खेरपुरा में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जिसमें दो आतंकवादी मारे गये।

अधिकारी ने बताया कि मारे गये आतंकवादियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे। उन्होंने कहा कि अंतिम सूचना मिलने तक अभियान जारी था।

भाषा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments