scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नदी पार करते समय दो किशोर पानी में डूबे

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में नदी पार करते समय दो किशोर पानी में डूबे

Text Size:

शिमला, 15 अगस्त (भाषा) कुल्लू जिले में सोमवार को नदी किनारे एक पुल को पार करते समय दो किशोर डूब गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कुल्लू के पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि गांव घोषाल के कृष्ण कुमार उर्फ कृषित (13) और हरिपुर गांव के कृष्ण कुमार उर्फ राहुल (14) मनाली के सोलंग में एक नदी के ऊपर बने पुल को पार करते समय उसमें डूब गए।

अधीक्षक ने बताया कि मनाली अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) और पुलिस के दल ने तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि अब तक किसी बच्चे का शव बरामद नहीं हुआ है।

भाषा

फाल्गुनी माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments