scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशसरयू नदी में स्नान के दौरान दो किशोर डूबे,एक की मौत

सरयू नदी में स्नान के दौरान दो किशोर डूबे,एक की मौत

Text Size:

बलिया (उप्र), 19 मार्च (भाषा) बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के भोज छपरा गांव में होली के दिन सरयू नदी में स्नान करने गए दो किशोर डूब गए, जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के भोज छपरा गांव में शुक्रवार को दुर्गेश पांडेय (16) व लाल चंद्र यादव (14) होली खेलने के बाद सरयू नदी में स्नान करने गए थे।

उन्होंने बताया कि नदी के तट पर किशोरों की साइकिल व कपड़े पड़े होने पर लोगों को इनके डूबने की आशंका हुई । इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से बच्चों की तलाश शुरू की ।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार लाल चंद्र यादव का शव बरामद हो गया है,वहीं दुर्गेश की तलाश जारी है।

भाषा सं जफर शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments