scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशपश्चिमी दिल्ली में झगड़े के बाद दो की चाकू मारकर हत्या, पांच घायल

पश्चिमी दिल्ली में झगड़े के बाद दो की चाकू मारकर हत्या, पांच घायल

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के मुंडका में बुधवार को एक झगड़े के बाद दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस झगड़े में पांच अन्य घायल भी हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब डेढ़ बजे घटना के बारे में सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि झगड़ा फ्रेंड्स एन्क्लेव निवासी सोनू और अभिषेक नाम के दो लोगों के बीच हुआ।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) हरेंद्र सिंह ने बताया कि अभिषेक और उसके दोस्तों ने सोनू और उनकी लड़ाई में हस्तक्षेप करने वालों को भी चाकू मार दिया। अभिषेक को भी बाद में पकड़ लिया गया और चाकू मार दिया गया।

उन्होंने बताया कि घटना में घायल सात लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां सोनू और नवीन नाम के एक अन्य व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया।

डीसीपी ने बताया कि अभिषेक और गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को सफदरजंग अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। अन्य तीन लोगों की हालत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया। घटना में शामिल लोग मुंडका इलाके के एक कारखाने में काम करते हैं।

भाषा जितेंद्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments