scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशपंजाब के जालंधर में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

पंजाब के जालंधर में दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

Text Size:

जालंधर, दो मार्च (भाषा) पंजाब के जालंधर में सोमवार को कम से कम दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले, जिसके बाद प्राधिकारियों ने गहन जांच शुरू की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस, दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ते, खोजी कुत्तों और एम्बुलेंस को स्कूल परिसरों में भेजा गया।

उन्होंने बताया कि यह घटना चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा के स्कूलों में हाल में मिली ऐसी ही धमकियों के कुछ ही समय बाद हुई है।

हालांकि, ये सभी धमकियां बाद में अफवाह साबित हुई थीं।

चंडीगढ़ के कई स्कूलों को 27 फरवरी को बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल मिले थे, जो बाद में अफवाह साबित हुए।

इसी तरह, 19 फरवरी को पंजाब सिविल सचिवालय को बम की धमकी वाला ईमेल मिला था, लेकिन वहां से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई थी।

भाषा खारी वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments