गोंदिया, 13 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बारिश के कारण उफनाई एक छोटी नदी को पार करते समय दो लोग बह गये । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी ।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राजन चौबे ने बताया, ‘‘यह घटना दोपहर बाद करीब एक बजे हुयी उस वक्त हुयी जब आशीष धर्मराज बागडे (25) एवं संजू प्रमोद बागड़े (23) अपने खेत में जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुजारीतोला निवासी दोनों लोगों ने बारिश के कारण उफनाई छोटी नदी को पार करने का प्रयास किया और इस दौरान नदी के तेज बहाव में फंसकर बह गए।
अधिकारियों ने बताया कि जिला तलाश एवं बचाव दल (डीएसआरटी) शवों का पता लगाने में जुटा है ।
गोंदिया जिले की सभी आठ तहसील में पिछले 24 घंटे में जबरदस्त बारिश हुयी है और क्षेत्र की अधिकतर नदियां और जलाशय का जलस्तर बढ़ गया है।
भाषा रंजन पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
