scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशबिहार के बक्सर जिले में दो लोगों की डूबने से मौत

बिहार के बक्सर जिले में दो लोगों की डूबने से मौत

Text Size:

बक्सर (बिहार), एक मार्च (भाषा) बिहार के बक्सर जिले में रविवार दोपहर मछली पकड़ते समय नदी में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना जिले के टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के रामरेखा घाट पर हुई।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सिविल लाइंस निवासी महावीर कुमार (20) और मल्लाह टोली निवासी संजू भर (41) के रूप में हुई है।

टाउन पुलिस थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘यह घटना दोपहर लगभग दो बजे गंगा नदी के किनारे रामरेखा घाट पर हुई, जहां कई लोग मछली पकड़ने के लिए नदी में उतरे थे।’

उन्होंने बताया कि घायल आदर्श कुमार को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

भाषा

राखी देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments