scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशमोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत

मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो लोगों की मौत

Text Size:

अमेठी (उप्र), 25 फरवरी (भाषा) अमेठी जिले के शुकुल बाजार क्षेत्र में जैनबगंज के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक पूरे जबर बाहरपुर के योगेंद्र सिंह (17) और शाहपुर किशनी के अलाउद्दीन (25) आज दोपहर बाद अलग-अलग मोटरसाइकिलों से जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि जैनबगंज के समीप लखपेड़ा नहर के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई जिससे योगेंद्र और अलाउद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि दोनों को शुकुल बाजार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया एवं विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं सलीम राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments