scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशउज्जैन में कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

उज्जैन में कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत

Text Size:

उज्जैन (मध्यप्रदेश), 17 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश के उज्जैन के पास मंगलवार को एक कार और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उज्जैन शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर उन्हेल टोल नाके से पहले पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई।

भैरवगढ़ थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि एक कार और ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि उज्जैन से कार में सवार होकर चार युवक उन्हेल की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने कार को सीधी टक्कर मार दी।

थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। उन्होंने कहा कि कार में सवार अब्दालपुरा निवासी दो लोगों देवेंद (45) और कैलाश शर्मा (40) की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उज्जैन अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments