scorecardresearch
Saturday, 24 October, 2026
होमदेशहरियाणा के फरीदाबाद में ऑटो-रिक्शा और ट्रेलर की टक्कर में दो लोगों की मौत

हरियाणा के फरीदाबाद में ऑटो-रिक्शा और ट्रेलर की टक्कर में दो लोगों की मौत

Text Size:

फरीदाबाद, 24 अक्टूबर (भाषा) हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर-58 के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से ऑटो-रिक्शा की टक्कर होने से ऑटो चालक और उसमें सवार एक यात्री की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान हरिंदर और दर्जीलाल के रूप में हुई है, जो दिल्ली के मायापुरी इलाके के निवासी थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद दोनों को ऑटो-रिक्शा से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक दर्जीलाल के परिजनों ने बताया कि वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के हसनपुरा गांव के रहने वाले थे।

सेक्टर-58 थाने के प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह ने कहा, ‘‘मामला दर्ज कर लिया गया है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस फिलहाल हादसे की जांच कर रही है।’’

भाषा सुमित नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments