scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशझारखंड के गिरिडीह में कुएं में डूबने से दो लोगों की मौत

झारखंड के गिरिडीह में कुएं में डूबने से दो लोगों की मौत

Text Size:

रांची, 27 मार्च (भाषा) झारखंड के गिरिडीह में एक दंपति की कुएं में कथित तौर पर डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजेंद्र मुर्मू (35) और उनकी पत्नी पार्वती मुर्मू (32) के रूप में हुई है।

इसने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को गांडेय पुलिस थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव में हुई।

थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया, “पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। यह घटना तब हुई जब महिला कुएं से पानी भरते समय फिसल गई। उसके पति ने उसे बचाने की कोशिश में डूबकर अपनी जान गंवा दी।”

सिंह ने बताया कि इस घटना के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments