scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशतेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Text Size:

जयपुर, एक फरवरी (भाषा) जयपुर के हरमाड़ा थाना इलाके में लोहा मंडी के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसा शनिवार देर रात को लोहामंडी के पास सर्विस रोड पर हुआ।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बीलपुरा कलवाड़ा निवसी विरदी चंद शर्मा (40) और माचड़ा हरमाड़ा निवसी राहुल मीणा (19) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार शनिवार रात करीब 10:30 बजे विरदी चंद, राहुल के साथ सर्विस लेन से पैदल घर जा रहा था और इसी दौरान नींदड़ मोड़ की ओर से लोहा मंडी की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार चालक एक शख्स को कुछ दूरी तक घसीटता हुआ ले गया और फिर कार एक अन्य खड़ी कार से टकराने के बाद रुकी। इसके बाद आरोपी चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लोहा मंडी में घटनास्थल पर कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया।

भाषा बाकोलिया नोमान

नोमान

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments