scorecardresearch
Friday, 3 April, 2026
होमदेशमुजफ्फरपुर में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Text Size:

मुजफ्फरपुर, दो मार्च (भाषा) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 17 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि घटना रविवार रात करीब 11 बजे मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र में घटी।

उन्होंने बताया कि लड़की के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर तब बलात्कार किया जब वह पास के हैंडपंप से पानी भरने गई थी।

सिंह ने बताया कि लड़की का चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा और मामले की जांच जारी है।

सिंह ने बताया कि इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

भाषा कैलाश शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments