scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशअरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामले

Text Size:

ईटानगर, 11 मार्च (भाषा) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो और मामले आने के साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या शुक्रवार को 64,479 पर पहुंच गयी है। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग जम्पा ने बताया कि संक्रमण के ये नए मामले कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र और पश्चिमी कामेंग जिले से सामने आए।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में इस महामारी से किसी की मौत न होने के कारण मृतकों की संख्या 296 पर बनी हुई है। अभी तक राज्य में 64,151 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जिनमें से सात मरीज बृहस्पतिवार को इस बीमारी से उबरे।

एसएसओ ने बताया कि कोरोना वायरस के मरीजों के स्वस्थ होने की दर 99.49 प्रतिशत है। अरुणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 32 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य के टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिमोंग पाडुंग ने बताया कि अभी तक 16.47 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गयी है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments